जनपद खीरी (दिनांक 28.03.2021) *थाना निघासन पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते, दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*
जनपद खीरी (दिनांक 28.03.2021)
*थाना निघासन पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते, दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री विजय ढुल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना निघासन पुलिस द्वारा आज दिनांक 27/28.03.2021 को रात्रि समय लगभग 01:50 बजे गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर शारदा नहर की पटरी के ढाल पर जंगल के पेड़ो के नीचे 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए पकड़ा गया। जिनके कब्जे से कई निर्मित, अर्द्ध निर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 10,000/- रू0 का नकद पुरस्कार दिया गया।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण–*
मु0अ0सं0 160/21 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–*
1.नोखे पुत्र मंगली निवासी ग्राम मूड़ी थाना ईसानगर जनपद खीरी
2.बदलू पुत्र बेचेलाल उर्फ बेचई निवासी ग्राम सरजू नगर थाना धौरहरा जनपद खीरी
*बरामद शस्त्र फैक्ट्री का विवरण–*
1. 03 अदद तमंचा 315 बोर (निर्मित)
2. 05 अदद तमंचा 12 बोर (निर्मित)
3. 02 अदद तमंचा/पोनिया (अर्द्धनिर्मित)
4. 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
5. 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
6. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण
*आपराधिक इतिहास-*
उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट एवं चोरी इत्यादि के अभियोग पंजीकृत हैं।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.नि0 दिलेश सिंह (प्रभारी थाना निघासन)
2.उ0नि0 लाल बहादुर मिश्र
3.उ0नि0 करूणेश चन्द्र शुक्ल
4.हे0का0 अभिषेक मिश्रा
5.हे0का0 मो0 अली
6.हे0का0 वशीम हाशिमी
7.का0 सुमित कुमार
