सड़क हादसे में मुख्य आरक्षी की मौत
रिपोर्ट - रोहित गौतम
न्यूज़ - पीलीभीत
पीआरवी में तैनात बदायूं जिले के निवासी हेड कांस्टेबल (मुख्य आरक्षी) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार की रात ड्यूटी पूरी कर बाइक से बरखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना करने वाला चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

मूल रूप से बदायूं जिले के कस्बा उझानी निवासी हेड कांस्टेबल राम औतार सिंह पीआरवी (डायल 112) में थाना जहानाबाद में तैनात थे। शुक्रवार को सुबह आठ से लेकर रात आठ बजे तक ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से बरखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में गाजीपुर मुगल तिराहा पर सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। बरखेड़ा थाना की पुलिस तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके स्वजन को सूचना दी गई। तब मृतक हेड कांस्टेबल का पुत्र हर्षवर्द्धन सिंह पहुंचे। बताया कि उनका परिवार मूल रूप से तो उझानी का रहने वाला है लेकिन पिता ने बरेली में थाना सुभाषनगर के नेकपुर में मकान बनवा रखा है। वर्तमान में परिवार वहीं रह रहा है। बरखेड़ा के थाना प्रभारी वीरेश कुमार के अनुसार मृतक हेड कांस्टेबल के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।