पीलीभीत
बीसलपुर! बीसलपुर तहसील के पास के गुलेदा गौटिया चौराहा पर बड़े धूमधाम से मनाया होली का पर्व
रंगों के पर्व पर खुशियों को संजोने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। रविवार को बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। रंगों और कपड़ों की दुकानों पर लोगों ने खूब खरीददारी की। सुबह से लेकर दोपहर तक बाजार में रंगबाजी भी हुई। नगर के कई स्थानों पर होलिका दहन को लेकर एकत्रित हुईं लकड़ियों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। होली के बहाने आ गए, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, आज न छोडेंगे और होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले फिल्मीगीतों पर जमकर लोग थिरके।
यहां जो आया वह बिना भीगे नहीं जा सका। वहीं पूरनपुर में रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक रंगबाजी हुई। गलियों में रंगों से पिचकारी लेकर घूम रहे नन्हें मुन्ने बच्चों ने राहगीरों को दौड़ाकर रंगा। लोगों को रंगने के बाद बच्चे खिल खिलाकर हंसते हुए देखे गए। बाजार में कपड़ों की दुकानों और रंगों की दुकानों पर लोगों ने खरीददारी की। गीले रंगों से दूर रहकर युवा अबीर और गुलाल खरीदते देखे गए। रंगों की दुकानों पर होली के गीतों की धुन रही। रंगों की खरीददारी करने के दौरान बज रहे होली के नए और पुराने गीतों को लोग गुनगुनाते देखे गए। बाजार में चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। आज सुबह से ही रंग खेला जाएगा। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप और आचार संहिता के चलते पहले जैसा होली का हुड़दंग नहीं हो सकेगा।
गुलाल, पिचकारी पाकर खिले बच्चों के चेहरे
गलाल और पिचकारी पाकर बच्चे खुश हो गए
