*सीतापुर समाचार* सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जनपद स्तर पर एकीकृत कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, नेहरू हाल जिला पंचायत, सीतापुर में 24 घंटे संचालित किया गया है जिसमें अधिकारियों/चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।
*सीतापुर समाचार*
सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जनपद स्तर पर एकीकृत कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, नेहरू हाल जिला पंचायत, सीतापुर में 24 घंटे संचालित किया गया है जिसमें अधिकारियों/चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।
कन्ट्रोल सेन्टर में निम्नलिखित दूरभाष/मोबाइल नं0 निरन्तर क्रियाशील रहेगें। किसी भी जनसामान्य द्वारा कोविड-19 के बारे में इन नम्बरों पर जानकारी उपलब्ध करायी जा सकती है तथा अपनी समस्या बताई जा सकती है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 से प्रभावित व्यक्ति जो होम आइसोलेशन में हैं, यदि उनको कोई समस्या है अथवा कोई जानकारी चिकित्सीय परामर्श चाहते हैं तो निम्नलिखित नम्बरों के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा तथा समस्या का त्वरित निराकरण कराया जायेगा।
1. दूरभाष नं0 05862-242400
2. दूरभाष नं0 05862-240009
3. मो0नं0-9451350046
4. मो0नं0-9451350080
5 .मो0नं0-9451350014