सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

*बाढ़ से बचाव हेतु बनाये गए सुरक्षा कवचों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे डीएम-एमएलए*

 *बाढ़ से बचाव हेतु बनाये गए सुरक्षा कवचों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे डीएम-एमएलए*


लखीमपुर खीरी 26 मई 2021। बुधवार की शाम डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने विधायक रोमी साहनी के साथ तहसील पलिया में चल रहे बाढ़ निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी।


डीएम ने विधायक रोमी साहनी के साथ पलिया पुल के डाउनस्ट्रीम में शारदा नदी के दाएं किनारे स्थित ढकियाखुर्द, ढकियाकला, शाहपुर ग्राम समूह की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्यो की रु 632.47 लाख की परियोजना तथा पलिया पुल के डाउनस्ट्रीम में शारदा नदी के दाएं किनारे पर स्थित ढकियाखुर्द, ढकियाकला तथा शाहपुर ग्राम समूह की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्यों की अतिरिक्त लंबाई की 206.03 लाख की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।


डीएम व विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछा। ग्रामीणों ने परियोजना के पूर्ण होने से न केवल खुशी जताई बल्कि विधायक को इस क्षेत्र का वास्तविक शुभचिंतक बताया। एक्सईएन (बाढ़ खंड) राजीव कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत 780 मी. लम्बाई की लांचिंग एप्रेन डालने व 16 अदद परक्यूपाईन स्टड बनाने का कार्य एवं अतिरिक्त लंबाई की परियोजना में 230 मीटर लंबाई में एप्रन, 50 मीटर के अंतराल पर 04 नग परक्यूपाईन स्टड बनाने का कार्य निर्माण किया गया। इस कार्य के होने से 03 ग्राम, 05 हजार की आबादी व 168 हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी। निरीक्षण में उक्त दोनों परियोजनाओ का कार्य गुणवत्तापरक पाया गया। 


डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तटबंधों के अतिसंवेदनशील स्थल, बाढ़ तथा कटान से प्रभावित ग्रामों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में रिजर्व स्टाक के रूप में सीमेन्ट की खाली बोरी, नाॅयलान क्रेट, ब्रिक रोड़ा, बांस बल्ली, परक्यूपाइन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय तथा संवदेनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी की जाय। 


*डीएम ने किया कुंवरपुरकला, बझेड़ा, मिस्त्रीपुरवा की सुरक्षा के कटाव निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण*


डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक्सईएन (बाढ़ खंड) राजीव कुमार के साथ शारदा नदी के किनारे पर ग्राम समूह कुंवरपुरकला, बझेड़ा व मिस्त्रीपुरवा की सुरक्षा हेतु रु. 632.47 लाख की कटाव निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि परियोजना समय से पूर्ण होने से इसका वास्तविक लाभ जनता को मिलेगा। निरीक्षण में परियोजना का कार्य गुणवत्तापरक मिला। डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने परियोजना को गांव के लिए संजीवनी बताया। डीएम ने मौजूद अधिकारियों को सतत् चौकसी बरतने, तटबन्धों पर पेट्रोलिंग करने, बाढ़ क्षेत्र में सुरक्षा समितियां बनाकर उनसे लगातार समन्वय स्थापित करने, तटबन्ध में कही कटान की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से पहुचकर फ्लड फाइटिंग का कार्य करने, तटबन्धों एवं बाढ़ से कटान के स्थल का तत्काल अनुरक्षण आदि कार्य करने से बाढ़/जलप्लावन से बचाव किये जाय।


एक्सईएन (बाढ़ खंड) राजीव कुमार ने बताया कि इस परियोजना में 930 मीटर लंबाई में एप्रन, 50 मीटर के अंतराल पर 18 नग परक्यूपाईन स्टड बनाने का कार्य हुआ। इस कार्य के होने से 03 ग्राम, 4200 की आबादी व 305 हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...