सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

प्रधानमंत्री की प्रेरणा और सहयोग से वैक्सीनेशन में अग्रणी बना मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री चौहान*

 *


प्रधानमंत्री  की प्रेरणा और सहयोग से वैक्सीनेशन में अग्रणी बना मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री  चौहान* 




भोपाल, 28 जून 2021.



 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और सहयोग से वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश अग्रणी बना है। देश में एक साथ 21 जून को 86 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसी दिन मध्यप्रदेश में भी 16 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्यप्रदेश की वैक्सीनेशन में लगभग 20 प्रतिशत भागीदारी रही। यह प्रदेशवासियों के दृढ़संकल्प और फ्रंटलाइन वर्कर्स की कार्य-कुशलता का नतीजा है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के कर्मठ नेतृत्व एवं सतत प्रोत्साहन से पूरे देश में टीकाकरण की गति निरन्तर बढ़ रही है।

 *डुलारिया गाँव में 126 ने लगवाई वैक्सीन* 

   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पित और संकल्पित प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को पाकर राष्ट्र धन्य हो गया है। उनकी प्रेरणा से सभी राज्यों में वैक्सीनेशन के प्रति एक स्वस्थ प्रति स्पर्धा जैसा माहौल निर्मित हुआ है। प्रधानमंत्री  मोदी की आत्मीय एवं सरल शब्दों में दी गई प्रेरणा से ही बैतूल जिले के गाँव डुलारिया के 126 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। साथ ही गाँव के अन्य लोग भी वैक्सीन लगवाने के लिये तैयार हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन की कार्यवाही की जा रही है।

 *वैक्सीन के प्रति विश्वास के साथ जागा उत्साह* 

   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान में प्रदेशवासियों ने वैक्सीन के प्रति जो विश्वास और उत्साह दिखाया, उसी का परिणाम है कि अभियान में प्रतिदिन वैक्सीनेशन का रिकार्ड कायम होता गया। महाअभियान के पहले दिन मध्यप्रदेश में 16 लाख 95 हजार, दूसरे दिन 11 लाख से अधिक, तीसरे दिन 7 लाख से अधिक और महाअभियान के चौथे दिन 10 लाख लोगों ने कोरोना से सुरक्षा के लिये वैक्सीन लगवाई। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन के प्रति आमजन में विश्वास बढ़ा है। इस उपलब्धि में उन लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने स्व-प्रेरणा से आगे आकर जन-जागरूकता के लिये प्रेरक की भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री चौहान ने टीकाकरण महाअभियान में सहयोगी बने सभी वर्गों का आभार माना है।

लगभग पौने 2 करोड़ आबादी हुई वैक्सीनेट

   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि अब तक प्रदेश की लगभग पोने 2 करोड़ आबादी को वैक्सीन लगाकर कोरोना से सुरक्षा का कवच प्रदान किया जा चुका है। इनमें से हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स में 10 लाख 24 हजार को पहला डोज और 67 हजार 30 को दूसरा डोज लग चुका है। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष के युवा वर्ग में 83 लाख 30 हजार को पहला डोज और 13 लाख 95 हजार को दूसरा डोज लग चुका है। तीसरा वर्ग 45 वर्ष से अधिक आयु के 80 लाख 90 हजार को प्रथम डोज और 15 लाख 44 हजार को वैक्सीन का दूसरा डोज लग चुका है। प्रदेश में टीकाकरण का कार्य निरन्तर जारी रहेगा।

 *लोगों ने माना जीवन बचाने के लिये अहम है वैक्सीन* 

   टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिये पूरे प्रदेश में सकारात्मक वातावरण तैयार किया गया। इसमें जन-भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। वैक्सीनेशन के लिये बनाये गये केन्द्रों पर माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इसका भी ध्यान रखा गया कि केन्द्र पर आये लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। भोपाल के टीकाकरण केन्द्र पर वैक्सीन लगवाने आई एक महिला ने कहा कि अपनी और बेटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैंने वैक्सीन लगवाई है। सतना जिले की धवारी निवासी कुमारी श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि टीकाकरण महाअभियान में मैंने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे भी जीवन सुरक्षा के लिये वैक्सीन लगवा लें। भोपाल के मोहम्मद फारूक ने टीका लगवाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने अन्य लोगों को भी प्रेरित कर टीकाकरण का महत्व समझाया। भोपाल की सविता भी टीकाकरण करवाकर काफी प्रसन्न और अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिला सहकारी संघ मर्यादित शाजापुर के प्रबंधक  शब्बीर खान ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई और कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है। 


 *अरुण श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ राष्ट्र नमन समाचार पत्र मध्य प्रदेश*

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...