जनपद शाहजहांपुर में चार जिलों के डीआई ने खंगाले मेडिकल स्टोर*

 *जनपद शाहजहांपुर में चार जिलों के डीआई ने खंगाले मेडिकल स्टोर*


जनपद शाहजहांपुर से जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट


खुटार। शनिवार शाम को चार जिलों की ड्रग विभाग की टीम ने दवा की कई दुकानों पर चेकिंग की और दवाओं के सैंपल जांच के लिए कब्जे में लिए। संयुक्त टीम के आने की सूचना से दवा की कई दुकानें बंद हो गईं। टीम के जाने के बाद दुकानें फिर से खोली गईं।

शनिवार को शाहजहांपुर के ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु विमल, बरेली की डीआई उर्मिला वर्मा, पीलीभीत की डीआई बबिता देवी और बदायूं के डीआई नवनीत कुमार खुटार पहुंचे। संयुक्त टीम ने खुटार कस्बे में दवा की चार दुकानों से सैंपल लिए और स्टाक, बिल आदि की जांच की। संयुक्त टीम ने गांव रामपुर कलां, बाबा चौराहा, नरौठा आदि में भी पहुंची, लेकिन इस बीच टीम के आने की सूचना फैल चुकी थी और कई मेडिकल स्टोर स्वामी दुकानें बंद कर खिसक लिए।


दुकानें बंद होने के कारण संयुक्त टीम ज्यादा दवा दुकानों का निरीक्षण नहीं कर सकी। टीम के जाने के बाद बंद की गई दवा दुकानें फिर से खुल गईं।

शाहजहांपुर के डीआई देशबंधु विमल ने बताया कि कुड मेडिकल स्टोर चेक किए गए हैं। दवाइयां सही पाई गई है, लेकिन कुछ दवाओं के बिल मेडिकल स्टोर स्वामी नहीं दिखा सके हैं। कुछ दवाओं के सैंपल लिए हैं। दवाओं को जांच के लिए भेजा जाएगा। जिन दवाओं के बिल नहीं मिले हैं, उनके संबंध में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।