*जनपद शाहजहांपुर में मतांतरण करने वाली युवती से संपर्क टूटा, दिल्ली जाकर मोबाइल बंद*
जनपद शाहजहांपुर से जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट
शाहजहांपुर उमर गिरोह के शिकंजे में फंसकर मतांतरण करने वाली युवती का दिल्ली जाकर संपर्क टूट गया। पिता ने कई बार फोन लगाया, मगर नंबर बंद जा रहा। परेशान होकर वह तिलहर से दिल्ली रवाना हो गए।
तिलहर में रहने वाली युवती दिल्ली एयरपोर्ट पर बुकिग कार्यालय में कार्यरत थी। वहीं उमर गिरोह ने झांसे में ले लिया। दिल्ली में 20 हजार की नौकरी के बदले दुबई में दो लाख रुपये की नौकरी के सपने दिखाकर मतांतरण करा लिया। 21 मई को जब उप्र एटीएस ने उमर को पकड़ा तो पता चला कि वह जिन एक हजार लोगों का मतांतरण करा चुका, उसमें तिलहर निवासी युवती का नाम भी है। इसी आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने तिलहर थाने में जानकार दी।
प्रमाणपत्र निरस्त कराने की बात कहकर घर से निकली
24 जून को स्थानीय पुलिस ने पूछताछ की तो उसने स्वीकारा कि मतांतरण कर लिया है। उसका ब्रेनवाश किया गया। दुबई में सभी संप्रदाय को नौकरी का अवसर मिलता है, इसके बावजूद उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए उकसाया गया। बात खुली तो युवती के पिता ने कहा कि बेटी को अपने कदम पर अफसोस है। वह हिदू धर्म में वापसी करेगी। शुक्रवार को युवती ने कहा कि मुस्लिम धर्म अपनाने का प्रमाणपत्र निरस्त कराने के लिए दिल्ली जा रही है। शनिवार को उसके पिता ने फोन पर बताया कि वह काफी समय से दिल्ली अकेले रहती है, इसलिए इस बार भी जाने दिया। मगर, शनिवार से उससे संपर्क टूट गया है। उसका मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। बोले, मन में आशंकाएं पनप रही इसलिए वह दिल्ली रवाना हो गए हैं।
वापसी के लिए हवन की तैयारी
शनिवार दोपहर को युवती के पिता ने फोन कहा कि वह कस्बे से बाहर हैं। आर्य समाज व बजरंग दल के सदस्यों से बात हुई है। बेटी भी घर से बाहर है। रविवार को वापस आने के बाद उसकी घर वापसी की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। शाम को बताया कि बताया कि दिल्ली जा रहे हैं।
शादी के सप्ताह भर में कर लिया था मतांतरण
य वती पहले ही उमर गिरोह के झांसे में आ चुकी थी। इस बीच स्वजन ने 19 मई को मुरादाबाद निवासी इंजीनियर से शादी कर दी। पहली विदा में आई युवती दिल्ली पहुंची और 27 को मतांतरण कर अपना नाम आयशा अल्वी रख लिया था। यह बात घर वालों से छिपाए रही।
युवती की हिदू धर्म में वापसी कराने की तैयारी कर ली है। रविवार को उसे वापस आना है। शाम को आर्य समाज के सदस्यों की मौजूदगी में हवन व संकल्प दिलाया जाएगा। मतांतरण कराने वालों पर कार्रवाई के लिए बजरंग दल आवाज उठाएगा।
राजेश अवस्थी, जिलामंत्री विश्व हिदू परिषद