*
जनपद शाहजहांपुर पुलिस ने मुठभेड़ में पकडे़ हरदोई के ऑटोलिफ्टर, तमंचा सहित आठ बाइकें की बरामद*
जनपद शाहजहांपुर से जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट
शाहजहांपुर पुलिस ने हरदोई जिले के आटोलिफ्टर काे मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार कर लिए है। उनके पास से चोरी की गई आठ बाइकें तमंचा व कारतूस भी बरामद किए। हिस्ट्रीशीटर सरगना पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
शाहजहांपुर पुलिस ने हरदोई जिले के आटोलिफ्टर काे मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार कर लिए है। उनके पास से चोरी की गई आठ बाइकें, तमंचा व कारतूस भी बरामद किए। हिस्ट्रीशीटर सरगना पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। जबकि उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल सिंह को सूचना मिली कि हरदोई जिले के आटोलिफ्टर क्षेत्र के निगोही-पुवायां वाईपास के पास चोरी की बाइक बेचने आए है। इसके बाद एसओजी प्रभारी सिंह सिंह व कैंट चौकी इंचार्ज पंकज कुमार टीम के साथ वाईपास पहुंचे। जहां आटोलिफ्टर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने घेराबंदी कर दो को पकड़ लिया जबकि उसका एक साथ भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आटोलिफ्टर हरदोई जिले लोनार थाना क्षेत्र के बबाईका गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव व इसी जिले के मल्लाबा थाना क्षेत्र के मुहल्ला बेनीपुर निवासी शिवम त्रिवेदी उर्फ शिबू है। अनिल पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
इसके अलावा लोनार थाना क्षेत्र के ही बबाईका गांव निवासी रामशंकर भागने में कामयाब रहा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ बाइकें बरामद की है जो हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बदायूं आदि जिलों से चोरी की गई है। पूछताछ के दौरान अनिल ने पुलिस को बताया कि बाइक चोरी करने के बाद शिवम के घर पर बाइक के नंबर बदलकर लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे।
सरगना अनिल यादव पर अलग-अलग जिलों के थानों में चोरी के 18 मुकदमे दर्ज है। इसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
एस आनंद, एसपी
