सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

108 कलशों द्वारा होगा भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक

 108 कलशों द्वारा होगा भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक



- 15 अगस्त को जैन नगर रिवर पार्क बागपत में भगवान के निर्वाण दिवस के अवसर पर चढ़ेगा निर्वाण लडडू


- प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच स्थित श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की होती है जनपद के भव्य मन्दिरों में गिनती 


बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन


आगामी 15 अगस्त को श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण दिवस बागपत के जैन नगर रिवर पार्क स्थित मन्दिर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच स्थित श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जनपद बागपत के सबसे सुन्दर मन्दिरों में शुमार है। यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। इस मन्दिर परिसर में आयोजित मन्दिर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ सवा नौ बजे से होगा। जिसमें श्रद्धालूगणों द्वारा 108 मंगल कलशों से भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक किया जायेगा और निर्वाण लडडू चढ़ाया जायेगा। मन्दिर समिति के सदस्य और जैन समाज के प्रसिद्ध विद्धान शिखर चन्द जैन ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात अभिषेक के कलश श्रद्धालुगणों को ही दे दिये जायेंगे। यह कलश मंगल का प्रतीक है, जिन्हें वह अपने घर पर मंगल स्थान पर रख सकते हैं। कहा कि श्रद्धालुगणों द्वारा लिया गया यह मंगल कलश उनके व उनके परिवार के जीवन को सार्थक करने में निश्चित ही सहायक होगा। समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र जैन गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुगणों के लिये कार्यक्रम स्थल के पास ही भोजन की व्यवस्था रहेगी। बताया कि मन्दिर पर आने के लिये वाहन की व्यवस्था की गई है। जो कि सरूरपुर गांव से साढ़े आठ बजे, बागपत नगर पालिका गेट से पौने नौ बजे, खेकड़ा बालाजी मंदिर छोटा बाजार से सुबह नौ बजे श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के लिये प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर मन्दिर समिति के रवि जैन, पत्रकार विपुल जैन, आलोक कुमार जैन, अनिल जैन, राहुल जैन, प्रदीप जैन, अमित जैन, अजय जैन, लवी जैन, अजेश कुमार जैन, अंकुश जैन, अंकुर जैन आदि उपस्थित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...