**जिले में हुआ 99 प्रतिशत वैक्सीनेशन*
*18 हजार 851 लोगों को लगाया गया कोविड- 19 का टीका**
अरुण श्रीवास्तव मध्य प्रदेश स्टेट हेड राष्ट्र नमन समाचार पत्र
नरसिंहपुर, 28 जुलाई 2021.
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान जिले में बुधवार 28 जुलाई को जिले के 71 टीकाकरण केन्द्रों पर 18 हजार 851 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका शाम 7 बजे तक लगाया जा चुका था। शासन द्वारा 28 जुलाई को जिले को 19 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में बुधवार को 99.21 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया। जिले में अब तक वैक्सीन की 4 लाख 6 हजार 240 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 3 लाख 38 हजार 792 लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 67 हजार 448 को दो डोज लग चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में दोपहर एक बजे तक 5 हजार 994 लोगों को, दोपहर 2 बजे तक 8 हजार 944 लोगों को, अपरान्ह 3 बजे तक 12 हजार 173 लोगों को, अपरान्ह 4 बजे तक 14 हजार 492 लोगों को, शाम 5 बजे तक 16 हजार 158 लोगों को, शाम 6 बजे तक 17 हजार 650 लोगों को और शाम 7 बजे तक 18 हजार 851 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी, जो लक्ष्य का 99.21 प्रतिशत था।
*अरुण श्रीवास्तव ब्यूरो हेड राष्ट्र नमन समाचार पत्र मध्य प्रदेश*

