सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण।


जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण।



पीलीभीत सूचना विभाग 31 जुलाई 2021/जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज पोषण माह दिवस के अवसर पर मो0 डालचन्द्र के आंगनबाडी केन्द्र संख्या 04 व 05 का औचक निरीक्षण किया गया। प्रत्येक बुधवार व शानिवार को समस्त आंगनबाडी केन्द्रों पर पोषण माह दिवस आयोजित किया जाता है। जिसमें गर्भवती महिलाओं का वजन, टीकाकरण व आयरन की गोलियां का वितरण के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इसके साथ ही साथ शिशुओं का वजन, स्तनपान, पोषाहार के सम्बन्ध में जागरूक करने का कार्य भी किया जाता है। आज पोषण माह दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने आंगनबाडी केन्द्र पर पहुचकर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं व लाल श्रेणी के बच्चों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाडी केन्द्र संख्या 04 पर 14 गर्भवती व केन्द्र 05 पर 13 गर्भवती महिलाऐं हैं जिसमें केन्द्र सं0 04 में 02 का व केन्द्र सं0 05 में 05 महिलाओं का पंजीकरण अवशेष है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित आंगनबाडी कार्यकत्री से आज शाम तक अवशेष महिलाओं का पंजीकरण कराकर समस्त गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, आयरन की गोलियों के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। अवशेष गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां वितरित करते हुये स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। आंगनबाडी केन्द्र पर आये बच्चे सिद्वार्थ, सोम्या सहित कई बच्चों का वजन परीक्षण कराया गया तथा जिन बच्चों का वजन कम आया उनके अभिभावकों को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोषाहार के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा कमजोर बच्चों को एनआरसी में भेजने हेतु निर्देशित किया गया। लाल श्रेणी के बच्चों के सम्बन्ध में आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा अवगत कराया गया कि दोनों आंगनवाडी केन्द्रों पर 02-02 लाल श्रेणी के बच्चे हैं। इस सम्बन्ध जिला कार्यक्रम अधिकारी को उनके माता पिता से बातचीत कर जागरूक करने व विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। पोषण माह दिवस के पर आज जिलाधिकारी द्वारा अन्य आंगनबाडी केन्द्र पर जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित करते हुये गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण सहित संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित स्थानीय लोगों से बातचीत कर राशन वितरण, विद्युत पूर्ति सहित कई योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। 

 इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, आंगनबाडी कार्यकत्री सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...