सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

बाँदा : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से के चंगुल से अपहृत किशोर को मुक्त कराया




दो दिन पहले अपहृत तमंचे की नोक पर अपहृत किए गए किशोर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सकुशल मुक्त कराने..



दो दिन पहले अपहृत तमंचे की नोक पर अपहृत किए गए किशोर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सकुशल मुक्त कराने का दावा किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कमासिन क्षेत्र के ग्राम रानीपुर से अपहृत राघवेंद्र कुशवाहा (15) पुत्र राजकुमार कुशवाहा के बारे में मुखबिर की सूचना मिलने पर एसओजी टीम व कमासिन पुलिस ने ग्राम बंथरी के उग्रसेन त्रिपाठी के बगीचे में घेराबंदी की तभी हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय इंद्रपाल सिंह व संतू नाईउर्फ सत्य किशोर पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम रानीपुर ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर किया।



पुलिस ने भी जान जोखिम में डालकर अदम्य साहस का परिचय देते हुए अभियुक्तों को घेरकर पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक एक तमंचा 315 बोर व दो दो जिंदा कारतूस, दो खोखा बरामद हुए। मुठभेड़ के बाद इनके कब्जे से अपहृत राघवेंद्र कुशवाहा को सुरक्षित बरामद किया।



अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष कमासिन रामाश्रय सिंह, थानाध्यक्ष मरका राम आसरे सरोज, एसो विसण्डा नरेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी ,चौकी प्रभारी कुरसेजा कृष्ण देव त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी सफीर उद्दीन खान थाना कमासिन शामिल रहे।


वहीं दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस के दबाव के चलते आरोपितों ने किशोर को मंगलवार की शाम मुक्त कर दिया था लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। अपहरण की घटना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाईं थीं। सर्विलांस टीम भी सक्रिय थी।


मंगलवार को सुबह पुलिस ने कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के लोधन थोक नहर पुल के पास से अपहृत राघवेंद्र कुशवाहा को ढूंढ निकाला गया। पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण किया गया था।


पुलिस के दबाव के चलते अपहरण करने वाले उसे छोड़कर भाग गए। जबकि आज पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद किशोर को बरामद करने का दावा किया गया। अपहरणकर्ता रवींद्र सिंह के ऊपर विभिन्न थानों में 24 मुकदमे दर्ज हैं जो शातिर अपराधी बताया जाता है।


मामला इस प्रकार है 

रानीपुर निवासी बिंदा कुशवाहा ने तीन बीघा जमीन का बैनामा गांव के ही सुघर सिंह से अपनी पत्नी कौशिल्या के नाम दस माह पहले कराया था।जिसका विरोध हिस्ट्रीशीटर बीरेंद्र सिंह ने किया था, दबंगई के बल पर पहले बिंदा से खेत के समतलीकरण के नाम पर सात हजार रुपये वसूल लिये थे।


तब रविवार की दोपहर को बिंदा के तीसरे पुत्र कोमल को ये धमकी दी कि खेत की तरफ आओगे तो गोली मार दूंगा,इसी बात में कुछ बात विवाद हो गया था,इसी विवाद की खुन्नस को लेकर सोमवार की रात को करीब दो बजे एक अन्य सहयोगी के साथ घर के बाहर छानी के नीचे सो रहे राघबेन्द्र पुत्र राजकुमार कुशवाहा को चार पाई से घसीट कर ले जाने लगा, चिल्लाने पर बगल में सो रही माँ कुसुमकली व बहन सरिता जाग गई और पीछा करने लगी तभी बीरेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया, डर कर दोनों माँ बेटी वापस लौट आई थी। 


बाइट- महेंद्र प्रताप सिंह चौहान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा


बांदा से सुनील यादव की रिपोर्ट

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...