पुलिस ने दबोचा दस हजार का इनामी बदमाश

 पुलिस ने दबोचा दस हजार का इनामी बदमाश



जहरीली शराब पीने से हुई 3 लोगों की मौत में था वांक्षित 3 अभियुक्तों को पहले ही भेजा जा चुका है जेल


जनपद संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरई में 13 मार्च 2021 को जहरीली शराब पीने से हुई मनोज पुत्र ऋषिपाल,रामकुमार पुत्र विद्याराम व ऋषिपाल पुत्र चेतराम नामक तीन लोगों की मौत के संबंध में थाना पुलिस द्वारा तत्परता से गहन जांच करते हुए पांच अभियुक्तों को वांछित किया गया था

जिसमें तत्काल धरपकड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है जबकि शराब कांड का सरगना महेश पुत्र पृथ्वी फरार चल रहा था जिस पर दस हजार का इनाम घोषित था

पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जहरीली शराब कांड के सरगना मुकेश पुत्र पृथ्वी को कस्बा देहगावां थाना जरीफनगर जनपद बदायूं से धर दबोचा जिसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।


ब्यूरो चीफ संभल सत्यवीर यादव