किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर महिलाओं को पीटा*

 *जनपद शाहजहांपुर में किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर महिलाओं को पीटा*


जनपद शाहजहांपुर से जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट

   


शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में बकरी चराने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत करने गईं परिवार की चार अन्य महिलाओं को भी आरोपी के परिजन ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले को रुपये के लेनदेन का विवाद बता रही है। घायल महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी  सुबह 10 बजे बकरियां चराने र्गइं थीं। आरोप है कि तभी गांव के एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। किशोरी ने घर आकर परिजन को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत करने गए। शिकायत से नाराज आरोपियों ने किशोरी के साथ आईं तीन अन्य महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर दी कि उनके घर पर हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया गया है।



पुलिस ने महिलाओं के साथ हुई घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर