नो चाइल्ड लेबर अभियान के अन्तर्गत 04 बच्चों को श्रम मुक्त कराकर शिक्षा एवं पुनर्वास हेतु जागरूक कर संरक्षको के सुपुर्द किया गया
*जनपद बाराबंकी*
*दिनांक 28.08.2021*
नो चाइल्ड लेबर अभियान के अन्तर्गत 04 बच्चों को श्रम मुक्त कराकर शिक्षा एवं पुनर्वास हेतु जागरूक कर संरक्षको के सुपुर्द किया गया
आज दिनांक 28.08.2021 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी नोडल अधिकारी एस0जे0पी0यू0/ए0एच0टी0यू0 डॉ अवधेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के मार्गदर्शन में नो चाइल्ड लेबर अभियान श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री यशवीर सिंह, श्री शरद कुमार के साथ चलाया गया ।
उक्त अभियान में प्रभारी निरीक्षक ए0एच0टी0यू0 शमानाज सिद्दीकी, उ0नि0 श्री अवध बिहारी मिश्र, व श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री यशवीर सिंह, श्री शरद कुमार व चाइल्ड लाइन की टीम से अमित कुमार, दीप्ती रस्तोगी टीम के उपस्थित रहे। नो चाइल्ड लेबर अभियान औद्योगिक क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी में चलाया गया, जिसमें 04 बच्चों को श्रम मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बालकों की उम्र 14 वर्ष से अधिक होने के कारण मौके पर ही संरक्षको को शिक्षा एवं पुनर्वास हेतु जागरूक कर सुपुर्द किया गया।
आशुतोष कुमार ब्यूरो चीफ रिपोर्ट

