थाना हैदरगढ़ पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस, एक जोड़ी पायल व 2250/- रुपये नकद बरामद
*जनपद बाराबंकी*
*दिनांक 28.08.2021*
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस, एक जोड़ी पायल व 2250/- रुपये
नकद बरामद
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा वांछित/सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ श्री नवीन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वांछित/सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.08.2021 को अभियुक्त अनूप पुत्र रामप्रसाद उर्फ भण्डौली निवासी दुर्गापुर पोस्ट बन्नावां थाना बछरावां जनपद रायबरेली को टिकरा मोड़, रायबरेली रोड ग्राम लाही से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी पायल, 2250/-रुपये नकद (मु0अ0सं0 160/21 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित) व एक तमंचा मय दो अदद कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0स0 247/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त अनूप, थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0 306/2019 धारा 457/380/411 भादवि 2. मु0अ0सं0 419/2019 धारा 457/380/411 भादवि 3. मु0अ0सं0 444/2019 धारा 380/411 भादवि 4. मु0अ0सं0 32/2020 धारा 379 भादवि 5. मु0अ0सं0 33/2020 धारा 457/380 भादवि में वांछित चल रहा था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
अनूप पुत्र रामप्रसाद उर्फ भण्डौली निवासी दुर्गापुर पोस्ट बन्नावां थाना बछरावां जनपद रायबरेली
*बरामदगी-*
1. एक जोड़ी पायल, 2250/-रुपये नकद (मु0अ0सं0 160/21 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित)
2. एक तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार वर्मा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री छट्ठू चौधरी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
3. का0 शैलेन्द्र सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
आशुतोष कुमार ब्यूरो चीफ रिपोर्ट
