ग्राम पंचायत भटौली में राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सीसी रोड का किया लोकार्पण

 


ग्राम पंचायत भटौली में राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सीसी रोड का किया लोकार्पण



बदायूँ/उत्तर प्रदेश

कुंवरगांव। सलारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव भटौली में माननीय नगर विकास राज्य मंत्री ने गांव पहुंच कर लगभग दस लाख रुपए से हुए सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया जहां उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी बखान किया जहां उन्होंने बताया भाजपा सरकार गरीबों के हित में कार्य कर रही है और करती रहेगी ।उन्होंने बताया जो पैसा सरकार के खातों में आ रहा है उसे सीधे गांव के निर्माण कार्यों में लगाया जा रहा है जिसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान कुमारी मिथलेश के कार्यक्रम में पहुंचकर सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए बताया कि ‘अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा’ का नारे का गुणगान किया। जहां इस मौके पर माननीय नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत, भटौली रोजगार सेवक राजवीर यूसुफनगर सेक्टर संयोजक हरवंश शाक्य, भटौली बूथ अध्यक्ष रिंकू ठाकुर, सलारपुर मंडल अध्यक्ष नौरंगपाल, आरईएस जेई राजवीर असिर्स कोटेदार दुर्गपाल, मथुरा प्रसाद आदि लोग मौजूद 

रहे। उसके बाद उन्होंने करतोली पहुंचकर सीसी रोड का लोकार्पण किया।


बदायूं जिला संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट