भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अजय मद्धेशिया ने थामा सपा का दामन

 भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला


उपाध्यक्ष अजय मद्धेशिया ने थामा सपा का दामन



व्यापारी नेता का सपा में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका



चन्दौली। चकिया भारतीय जनता पार्टी को जिले में रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा। जब जिले के बडे़ व्यापारी नेता अजय मद्धेशिया ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मद्धेशिया की व्यापारियों के बीच अच्छी पैठ मानी जाती है।


पार्टी के छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां व्यापारियों के हित में नहीं है, इस सरकार में सबसे अधिक छोटे व मझोले व्यापारी मारे गये है। नोटबंटी, जीएसटी जैसे फैसले से व्यापारी उबर भी नहीं पाया था कि कोरोना महामारी आ गई। जिसके बाद इस सरकार ने व्यापारी हित में एक भी कदम नहीं उठाया और तो और व्यापारियों पर टैक्स का बोझ भी लाद दिया है। उन्होंने जिले में सपा को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। जिसके लिए वे हर मोर्चे पर पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।


रविवार को समाजवादी पार्टी के विधानसभा कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान है। अजय मद्धेशिया के पार्टी ज्वांइन करने से जिले में व्यापारियों के बीच पार्टी मजबूत होगी।

आपको बता दें कि अजय मद्धेशिया भाजपा के जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ मद्धेशिया समाज के भी जिला उपाध्यक्ष है। व्यापारियों को स्वजातियों के बीच उनकी अच्छी पैठ है। इसके अलावा व्यापार मंडल चकिया के पूर्व अध्यक्ष होने के साथ ही चकिया नगर पंचायत चुनाव के दौरान चेयरमैन पद पर भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदारों में से एक थे।


इस दौरान पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जितेन्द्र कुमार एड., रामआधार जोसेफ, सयुस राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा, विस अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, अभिषेक बहेलिया, मुश्ताक अहमद डब्ल्यू, नफीस अहमद, महेन्द्र सिंह, राकेश मोदनवाल, मुन्ना भाष्कर सहित पार्टी के तमाम नेता उपस्थित रहे। राष्ट्र नमन समाचार पत्र से ब्यूरो चीफ अमित यादव की रिपोर्ट

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर