बिसौली : वन विभाग की टीम ने पीपल के पुराने वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधा

 बिसौली : वन विभाग की टीम ने पीपल के पुराने वृक्ष प


र रक्षा सूत्र बांधा



बदायूँ/उत्तर प्रदेश

बिसौली। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार व विभाग के निर्देशन में आज यानि शनिवार को वन विभाग बिसौली रेंज द्वारा रक्षा सूत्र कार्यक्रम के अनुपालन में नगर के आसफपुर रोड पर स्थित औगड़नाथ मंदिर पर पीपल के पुराने वृक्ष पर व हथौड़ा देवी मंदिर पर बरगद के वृक्ष पर रक्षा धागा बांधा गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री अनिल कुमार ( अक्कु )रस्तोगी, एवं मनु शर्मा प्रदेश महामंत्री विश्व हिंदू शक्ति संगठन,भाजपा युवा नेता गणेश वार्ष्णेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वन विभाग के रेंज अधिकारी महफूज अली, अनुभाग अधिकारी हाशीर खां, दिनेश, शंकर लाल,अशोक, आदि मोजूद रहे।


बदायूं जिला संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट