नाकेदार को मारी गोली आरोपी फरार

 *नाकेदार को मारी गोली आरोपी फरार* 

 *शिकार करने के उद्देश्य से गए थे जंगल* 

 **आरोपियों की संख्या 35 के करीब* 

जिला रायसेन


इन दिनों प्रदेश में लगातार अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आज दिनांक 26 सितंबर 2021 को रायसेन जिले के उदयपुरा थाने के अंतर्गत छकरा केवलारी में नाकेदार संतोष कुमार शर्मा को लगभग 35 लोगों ने घेर लिया और फायरिंग कर दी फायरिंग में नाकेदार के दाहिने हाथ में गोली लगी जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा में चल रहा है घायल नाकेदार के साथ तीन लोग वन रक्षा समिति के साथ में थे घटना लगभग 2:30 से 3:00 के बीच की बताई जा रही है सूचना पर उदयपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307 वह 353 का मामला दर्ज कर उदयपुर पुलिस एवं वन विभाग की टीम आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए रवाना हुई


 *इनका कहना* 

 *पुलिस एवं वन विभाग की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना की गई है जैसे ही आरोपि* *यों की पुष्टि होती है उनके खिलाफ* *सख्त से सख्त कार्यवाही की जावेगी* 

 *प्रकाश चंद शर्मा 

थाना उदयपुरा जिला रायसेन*

 *राष्ट्र नमन समाचार पत्र से अरुण श्रीवास्तव की रिपोर्ट मध्य प्रदेश*