पशुओं के कंकाल मिलने पर पुलिस से नोकझोंक*

 *जनपद शाहजहांपुर में पशुओं के कंकाल मिलने पर पुलिस से नोकझोंक*



तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव राईखुर्द में पशुओं के कंकाल मिलने पर राष्ट्रीय गो रक्षा संघ के कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। इस दौरान थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। गांव राई खुर्द निवासी सोमपाल की गाय तीन दिन पहले से गायब थी।




 इसकी जानकारी राष्ट्रीय गो रक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. यशवंत कुमार मैथिल तथा पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर बुधवार की शाम डॉ. मैथिल अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंच गए और गांव के पूरब दिशा में खेतों में पशुओं के कंकाल देखकर नाराजगी जताई। इस बीच थाना प्रभारी रविंद्र सिंह और नगरिया चौकी प्रभारी से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गई।



बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। रात 8 बजे तक चिकित्सक के आने का इंतजार किया जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि चिकित्सक के आने के बाद डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद कंकाल को मिट्टी में दफन करा दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के अजीत शर्मा, शोभित सिंह, अशोक शर्मा, विपिन कश्यप, अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर