सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

एसिड स्टाक की स्थिति सही न पाए जाने पर स्टाक होगा जब्त : डीएम

 एसिड स्टाक की स्थिति सही न पाए जाने पर स्टाक होगा जब्त : डीएम




बदायूँ/उत्तर प्रदेश

बदायूँ : जिलाधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 विक्रम सिंह पुण्डीर, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान, एसपीआरए सिद्धार्थ वर्मा तथा अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चन्द्र शेखर मिश्र के साथ कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेेई सभागार में जनपद स्तरीय एसिड/तेजाब विक्री पर रोक सम्बन्धी सूचनाओं के प्रचार एवं प्रसार के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नवीन अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन एवं लाइसेंस की शर्तों तथा तेजाब के विक्रय के सम्बन्ध में नियमावली में उल्लेखित बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। एसिड/तेजाब विक्री के नियन्त्रण हेतु किये गये निरीक्षण एवं शासनादेश के क्रम में निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी एसिड/तेजाब विक्री करने वाले व्यापारियों एवं इण्टर कालेज/डिग्री कालेज के प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त बैठक का आयोजन करेंगे। प्रत्येक तेजाब विक्रेता द्वारा एक रजिस्टर रखा जाएगा जिसमें क्रय करने वाले व्यक्तियों का पूर्ण विवरण उसका नाम व पता एवं आधार कार्ड एवं क्रय करने की मात्रा एवं प्रयोजन का उल्लेख किया जायेगा। उक्त विवरण का उल्लेख किये बिना किसी व्यक्ति को किसी भी दशा में एसिड/तेजाब का विक्रय नहीं किया जायेगा। प्रत्येक तेजाब विक्रेता द्वारा क्रेता से उसके संबंध में शासन द्वारा निर्गत फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें उसके पते का स्पष्ट उल्लेख हो, का अवलोकन कर उसकी प्रति प्राप्त की जायेगी। प्रत्येक तेजाब के विक्रेता द्वारा 15 दिन के भीतर तेजाब के स्टाक की रिपोर्ट सम्बन्धित उप जिला मजिस्टेªट के समक्ष अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जायेगी। किसी अवयस्क व्यक्ति (जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम हो) को किसी भी दशा में एसिड/तेजाब की विक्री नहीं की जायेगी। प्रत्येक तेजाब विक्रेता द्वारा उक्त निर्धारित अवधि में तेजाब के स्टाक की स्थिति सही प्रकार से उप जिला मजिस्टेªट के समक्ष न प्रस्तुत किए जाने पर सम्बन्धित उप जिला मजिस्टेªट द्वारा सम्पूर्ण स्टाक को जब्त कर लिया जाएगा और वह विक्रेता पर रूपये 50,000/-(रूपये पचास हजार मात्र) तक का जुर्माना अधिरोपित कर सकेगा। प्रदेश में एसिड/तेजाब के क्रय-विक्रय भण्डारण को विनियमित करने तथा उनका कठोरता से प्रवर्तन करने हेतु मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन की ओर से निर्गत शासनादेश को उत्तर प्रदेश विष (कस्बा और विक्रय) नियमावली 2014 के अन्तर्गत वर्णित एसिड/विषों के विक्रय हेतु अनुज्ञप्ति प्राप्त करेंगे।


बदायूँ से जिला संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...