*आयुर्वेद से परास्त हो रही कोरोना जैसी तमाम बीमारी: *
.
*#हरदोई।*
- आयुर्वेद से तमाम प्रकार बीमारियां परास्त हो रही है। आयुर्वेद में स्वास्थ्य संबंधी हर समस्या का इलाज मौजूद है जो समस्या से राहत ही नहीं देता बल्कि उसे को जड़ से समाप्त करता है। ये बातें को गौराडांडा की प्रधान ने आयुर्वेद चिकित्सालय के शुभारम्भ के दौरान कहीं।
.
सोमवार को टडियावां ब्लाॅक की ग्राम गौराडाण्डा में आयुर्वेद चिकित्सालय का शुभारम्भ ग्राम प्रधान रीना सिंह ने किया। इस दौरान उन्होने कहा की आयुर्वेद की दवाएं आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के स्वास्थ्य लाभ देंगी और सेहत समस्याओं से निजात दिलाएंगी। आयुर्वेद चिकित्सक विशलेश कुमार ने बताया कि हमारे यहां कई प्रकार की अलग-अलग दवाइयां वितरित की जाती है। इसमें सबसे ज्यादा आयुष का काढ़ा और अन्य तेल भी और पाउडर दिए जाते हैं जिससे अलग-अलग बीमारियों में लोगों को फायदा मिलता है। मरीज एक बार दवा लेने आता है जब वह दोबारा दवा लेने आता है तो लगता है उसको आयुर्वेदिक दवाइयों से फायदा मिला है, इसलिए वह दोबारा चिकित्सालय आने की कोशिश करता है। कहा कि एक रुपए मात्र के पर्चे पर 15 दिन की दवाइयां दी जाती है साथ ही सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल खोला जा रहा है। फिलहाल आयुर्वेदिक दवाइयों की तरफ लोगों का झुकाव काफी है जिससे सरकार भी मरीजों के लिए दवाइयों का लगातार उपलब्धता कराने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर प्रधान पति डा अनुराग सिंह, विनोद कुमार, शुत्रघ्न, हरिकुमार शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
.
*राष्ट्र नमन न्यूज के लिए हरदोई से ब्यूरो चीफ सुभाषचंद्र की रिपोर्ट