दीपावाली महोत्सव एवं मेले में होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन : अमन मयंक शर्मा

 दीपावाली महोत्सव एवं मेले में होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन : अमन मयंक शर्मा



बदायूँ/उत्तर प्रदेश

बदायूँ : नगरपालिका परिषद बदायूँ द्वारा आयोजित दीवाली महोत्सव एवं मेला में  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति द्वारा दीवाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि दीवाली मेला एवं महोत्सव के अंतर्गत 28 अक्टूबर को सांय 7 बजे से 9 बजे तक नृत्य संगम कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। 


29 अक्टूबर को सांय 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं गजल संध्या का आयोजन किया जाएगा।जिसमें बरेली मंडल के 22 कवि, शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन कवि पवन शंखधार करेंगे। तथा 30 अक्टूबर को सांय 6 बजे से 9 बजे तक गीत संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 


इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक एवं वैशाली फ़िल्म के डायरेक्टर अशोक सक्सेना, बदायूँ गौरव क्लब के सांस्कृतिक सचिव विवान यदुवंशी, सहसचिव गौरव पाठक, सहसचिव रितेश उपाध्याय, सहसचिव कौशल राठौड़, हिमांशु गुप्ता, विभांशु दत्तआदि मौजूद रहे।


बदायूँ से जिला संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर