*सामाजिक समरसता के तत्वाधान में श्री रामलीला महोत्सव के चौथे दिन भगवान राम ने किया धनुष भंग।*

 *सामाजिक समरसता के तत्वाधान में श्री रामलीला महोत्सव के चौथे दिन भगवान राम ने किया धनुष भंग।*     



     उत्तर प्रदेश                                  बदायूं, सहसवान- आज (दिनांक 27/10/2021) श्री राम लीला महोत्सव में भगवान श्री राम के द्वारा भगवान शिव का धनुष भंग करने की लीला को दिखाया गया। भगवान परशुराम संवाद के बाद बड़ी धूमधाम से राम बारात निकाली गई। बारात में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व गुरु विश्वामित्र की झांकी निकाली गई और काली अखाड़े का भी आयोजन हुआ। काली अखाड़े का प्रदर्शन बहुत ही भव्य व उत्कर्ष रहा। भक्तों द्वारा सीता जी का कन्यादान किया गया। सायं 7:00 बजे से भक्त प्रहलाद की लीला का मंचन हुआ। श्री राम लीला महोत्सव कमेटी की तरफ से सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। महोत्सव में दिन-व-दिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। महोत्सव में हर वर्ग के लोग आते हैं और सामाजिक समरसता में रम जाते हैं।                                             रिपोर्ट योगेंद्र उपाध्याय