*थाना बभनी, करमा, मांची, हाथीनाला तथा चौकी सरईगढ़ पुलिस द्वारा अपने – अपने क्षेत्रों के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में मयपीएसी की गयी सघन काम्बिंग*

 *थाना बभनी, करमा, मांची, हाथीनाला तथा चौकी सरईगढ़ पुलिस द्वारा अपने – अपने क्षेत्रों  के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में मयपीएसी की गयी सघन काम्बिंग*



      जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक 28.11.2021 को थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बैना एवं तेंदुअल में, थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा ग्राम साऊडीह व रानीताली में, थाना करमा पुलिस द्वारा ग्राम जड़ेरुआ में मयपीएसी, थाना मांची पुलिस द्वारा ग्राम नगवां में तथा चौकी सरईगढ़ थाना, रायपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर के दूरस्थ इलाकों में मयपीएसी सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।