आशीर्वाद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज संस्था के कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया
मीटिंग की अध्यक्षता महिला आयोग की अध्यक्ष आदरणीय निर्मला दीक्षित जी द्वारा की गई संस्था की महासचिव एवं संस्थापक तुषा शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा नए प्रोजेक्ट पर जल्दी काम शुरू किया जा रहा है जिसमें मुख्य तरह से सोशल नेटवर्किंग की वजह से हमारी जिंदगी में बहुत बदलाव आ रहे हैं एवं उनके दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर किस तरह पढ़ रहे हैं इन पर गहन विचार किया गया संस्था जल्दी इसी उद्देश्य को लेकर समाज में जागरूकता करने का कार्य शुरू करने जा रही हैl संस्था की उपाध्यक्ष डॉक्टर संगीता मल्होत्रा जी ने बताया कि इस टीम को बनाने के लिए इसमें काउंसलर, साइकैटरिस्ट, मीडिया एक्सपर्ट आदि को जोड़ा जाएगाl संस्था के सचिव कन्हैयालाल अग्रवाल जी ने बताया कि बैठक के दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय, पूजा शर्मा, अमित कोरा, दीपक अस्थाना, दीपक कुशवाह, रीना गोस्वामी, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे