*थाना भीरा पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त सतीश सिंह को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*

 *थाना भीरा पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त सतीश सिंह को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*



पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी/संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24.12.2021 को थाना भीरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अमृतापुर गांव के पास से मु0अ0 486/2021 धारा 323/504/506/427 भादवि के वांछित अभियुक्त सतीश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मनहरिया थाना भीरा जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है| साथ ही अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है जिसके सम्बन्ध में मु0अ0 सं0 487/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत करके अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया। 


*बरामदगी का विवरण:-* 

01 अदद तमंचा 315 बोर 

01 अदद जिन्दा कारतूस 


*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण*

1.उ0नि0 परितोष पाण्डेय

2.का0 विनय कुमार