सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

गृहमंत्री अमित शाह बोले, बुबा बबुआ की सरकारों में नहीं हुआ विकास

 गृहमंत्री अमित शाह बोले, बुबा बबुआ की सरकारों में नहीं हुआ विकास

-------------------------------------------------------



कासगंज। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने शहर के बारह पत्थर मैदान में आयोजित जन सभा में बुआ और बबुआ पर साधा निशाना। वह मथुरा से चलकर एटा होते कासगंज आई जन विश्वास यात्रा की सभा को संबोधित करने के लिए अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने यूपी में इस बार भाजपा 300 के पार का नारा दिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए मंत्र दिया। 

केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से सोरों के पुलिस लाइन में उतरे, यहां से वह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन मेघवाल के साथ कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर पहुंचे। गृहमंत्री ने मंच से हाथ हिलाकर जनसभा का अभिवादन किया। गृहमंत्री ने अपने भाषण का आरंभ भारत माता की जय कहते हुए किया। उन्होंने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी के बाद पहली बार कासगंज आया हूं। यह क्षेत्र भाजपा का था और रहेगा। विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए नारा दिया कि इस बार भाजपा 300 पार। उन्होंने कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकारें चलाईं, क्या ये सभी का विकास कर पाईं? सपा के राज में आपका भला होता था क्या? बसपा के राज में विकास होता था क्या? वो नहीं कर सकते, ये जातिवादी पार्टियां हैं, परिवारवादी पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि पहले कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कालेज भेजने से कतराते थे। पांच साल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए। श्री शाह ने कहा कि यह ब्रज भूमि महावीर सिंह राठौर, तुलसी दास की जन्म भूमि है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पिछड़ों कमजोर के कल्याण का काम किया था। भीड़ यह बता रही है कि यहां के लोगों में बाबूजी आज भी जिंदा हैं। जनविश्वास को जन समर्थन मिल रहा है। कासगंज के युवा चौका लगाकर भाजपा की सरकार बनाएं। जब वह यूपी के प्रभारी थे, तो यही शिकायत मिलती थी कि सपा के गुंडे जीने नही दे रहे। अब पांच साल में गुंडों का यूपी से पलायन हो गया है। गृहमंत्री ने कहा कि वर्षों तक प्रभु राम का मंदिर नहीं बन सका। जब पूर्ण बहुमत मिला तो मंदिर बन गया। काशी विश्वनाथ का दरबार जो बंजर पड़ा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सजाया है। धारा 370 को जनता के मिले बहुमत से हटा दिया। अखिलेश, कांग्रेस और हाथी वालों ने इसका विरोध किया। आतंकी सैनिकों को मारकर चले जाते थे। दिल्ली के माथे पर जूं नही रेंगती थी। अब प्रदेश गुंडा राज्य से मुक्त हुआ। सपा सरकार में 400 दंगे हुए। योगी राज में यह सब नहीं हुआ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले भाजपा को सत्ता से नहीं रोक सकते है। सांसद राजवीर सिंह ने  कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह ने राम की खातिर गद्दी छोड दी थी। विपक्ष के लोग उन्हें श्रदांजलि देने तक नहीं गए, इसका जवाब देना है। बदायूं की सांसद डा. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश का विकास हो रहा है। 2022 में मजबूती से भाजपा की सरकार बनानी है। कार्यक्रम का संचालन ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने किया। मंचासीन केबिनेट मंत्री बीएल वर्मा, राज्यमंत्री संदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, अश्वनी त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, यात्रा प्रमुख मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, नागेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक देवेंद्र राजपूत, ममतेश शाक्य, वीरेंद्र लोधी, ठाकुर श्योराज सिंह, सांसद धर्मेंद्र कश्यप मौजूद रहे। इनके अलावा डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, अनिल पुंढीर, डा. केत सिंह वर्मा, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, डा. नीरज सक्सेना, डा. बीडी राना, रामनिवास राजपूत, महेंद्र सिंह राना, कौशल साहू, जय सिंह वर्मा, डा. शिवप्रताप सिंह, सुरेशचंद्र माहेश्वरी, शरद गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, रानू वर्मा, कृष्णकांत वशिष्ठ, हिमांशु उपाध्याय, कुलदीप प्रतिहार, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना समेत अन्य जिला, मंडल स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...