*आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व कासगंज पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी, अवैध रूप से संचालित की जा रही शस्त्र फैक्ट्री का किया भण्डाफोड, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13 नाजायज तमंचे, 10 ज़िंदा व खोखा कारतूस व भारी मात्रा में अधबने शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।*
*आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व कासगंज पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी, अवैध रूप से संचालित की जा रही शस्त्र फैक्ट्री का किया भण्डाफोड, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13 नाजायज तमंचे, 10 ज़िंदा व खोखा कारतूस व भारी मात्रा में अधबने शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।*
कासगंज- आगामी विधानसभा चुनावों को सकुशल शान्तिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा जनपद के सभी थानों में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनांक 28.01.2022 की सुबह को थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहनपुर रेलवे फाटक के पास अमरूद के बाग में अवैध रूप से संचालित की जा रही शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों 1. रजनीश पुत्र जयवीर सिंह निवासी जखा थाना जैथरा जनपद एटा 2. कुलदीप पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी प्रह्लाद पुर थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 12 अदद तमन्चा नाजायज 315 बोर, 1 अधिया 12 बोर, 10 जिंदा व खोखा कारतूस 315 बोर व भारी मात्रा में अधबने शस्त्र जिनसे करीब 10 और तमन्चों का निर्माण किया जा सकता था व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना गंजडुण्डवारा पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –*
1. रजनीश पुत्र जयवीर सिंह निवासी जखा थाना जैथरा जनपद एटा ।
2. कुलदीप पुत्र वीरेंद्र निवासी प्रह्लादपुर थाना जैथरा जनपद एटा ।
*बरामदगी –*
1. 12 तमन्चे 315 बोर
2. 1 अधिया 12 बोर
3. 08 जिन्दा कारतूस
4. 02 खोखा कारतूस
5. भारी मात्रा अधबने तमन्चे जिनसे करीब 10 अन्य तमन्चों का निर्माण किया जा सकता था
6. शस्त्र बनाने के विभिन्न उपकरण ।
*पुलिस टीम –*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भारतीय थाना गंजड़ुण्डवारा जनपद कासगंज ।
2. उ0नि0 श्री गिर्राज सिंह थाना गंजड़ुण्डवारा जनपद कासगंज ।
3. उ0नि0श्री अश्वनी कुमार थाना गंजड़ुण्डवारा जनपद कासगंज ।
4. है0का0 262 गौरव कुमार थाना गंजड़ुण्डवारा जनपद कासगंज ।
5. है0का0 482 संजय सिंह थाना गंजड़ुण्डवारा जनपद कासगंज ।
6. है0का0 कृष्णकान्त शर्मा थाना गंजड़ुण्डवारा जनपद कासगंज ।
7. का0 471 शिवकुमार थाना गंजड़ुण्डवारा जनपद कासगंज ।