*थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, बालिका के नदी में डूबकर मृत्यु से संबंधित अभियुक्त सुर्जलाल को गिरफ्तार किया गया।*

 *प्रेस नोट जनपद खीरी (दिनांक 31.01.2022)*


*थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, बालिका के नदी में डूबकर मृत्यु से संबंधित अभियुक्त सुर्जलाल को गिरफ्तार किया गया।*



पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31.01.2022 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 45/22 धारा 304 भादवि से संबंधित अभियुक्त सुर्जलाल पुत्र मोती निवासी अन्धपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार कर माननीय न्या0 भेजा जा रहा है।


       उल्लेखनीय है कि कल दिनांक 30.01.2022 को थाना ईसानगर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राजापुर बाजार निवासी 12 वर्षीय बालिका अन्य 02 अन्य बालिकाओं के साथ नदी के किनारे से लकड़ी व गन्ने की पाती बटोरने गई थी जहां पर सुर्जलाल पुत्र मोती मृतका के साथ हाथापाई करने लगा इसी बीच दोनों नदी में गिर गए जहां डूबने से बालिका की मृत्यु हो गई।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1.सर्जलाल पुत्र मोती निवासी अन्धपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी।


*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्र0नि0 चन्द्रशेखर सिंह, थाना ईसानगर जिला खीरी

2. उ0नि0 सतीश चन्द्र द्विवेदी 

3. हे0का0 दीपक सिंह 

4. हे0का0 अरूण कुमार गिरि 

5. का0 धीरेन्द्र पाल सिंह 

6. का0 अंकित राठी