***भाजपा के मंत्री जी का एक गांव में होने वाला कार्यक्रम हुआ स्थगित, खुटार के एक नेताजी पड़े भारीः सूत्र***
***भाजपा के मंत्री जी का एक गांव में होने वाला कार्यक्रम हुआ स्थगित, खुटार के एक नेताजी पड़े भारीः सूत्र***
खुटार (शाहजहाँपुर)। विधानसभा चुनाव 2022 का दौर चल रहा है सभी राजनीतिक पार्टियां अपना अपना दमखम दिखा रही हैं लेकिन कोरोना गाइडलाइंस के तहत चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रैलियों पर रोक लगा लगा दी है जिसके तहत पार्टियां सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार कर रही हैं तथा पार्टी नेता सीमित लोगों के बीच जाकर अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री जी का कार्यक्रम क्षेत्र के एक गांव में होने वाला था जो कि स्थगित दिया गया। जिस गांव में कार्यक्रम रखा गया था वह भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओ का गढ़ माना जाता है। लेकिन कार्यक्रम दूसरे स्थान पर कराने का प्रयास करने वाले क्षेत्र के दिग्गज व सर्व समाज के वोट बैंक पर बड़ी पकड़ रखने वाले माने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही दूसरे नेता जी भारी पड़ गए और उन्होंने मंत्री जी के कार्यक्रम को दूसरे स्थान पर आयोजित करा लिया । जिससे गांव में होने वाली मीटिंग कैंसिल हो गई और गांव वाले नेता जी के मंसूबों पर पानी फिर गया।