*थाना फूलबेहड पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त आमीन पुत्र जुम्मन को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*

 *प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 31.01.22*


*थाना फूलबेहड पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त आमीन पुत्र जुम्मन को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*



पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31.01.22 को थाना फूलबेहड पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 41/22 धारा 307/427/506 भादवि0 में वांछित अभियुक्त आमीन पुत्र जुम्मन निवासी ग्राम घोसियाना थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद कारतूस 315 बोर सहित मीलपुरवा बंधे के पास बहद ग्राम मीलपुरवा से गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना फूलबेहड पर मु0अ0सं0 42/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

आमीन पुत्र जुम्मन निवासी ग्राम घोसियाना थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी


*अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी*

1. 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर

2. 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

3. 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर


*अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण*

1.मु0अ0सं0 42/2022 धारा 3/25 A.ACT


*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

1.मु0अ0सं0 42/2022 धारा 3/25 A.ACT

2.मु0अ0सं0 41/2022 धारा 307/427/506 IPC

3.मु0अ0सं0 45/2017 धारा 3(1) यू0पी0 गुण्डा अधिनियम

4.मु0अ0सं0 400/2007 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट

5.मु0अ0सं0 124/2007 धारा 364 IPC

6.मु0अ0सं0 122/1999 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट

7.मु0अ0सं0 218/1998 धारा 302/307 IPC व 3(2)5 SC/ST ACT

8.मु0अ0सं0 124/1997 धारा 323/504/506 IPC व 3(1)10 SC/ST ACT

9.मु0अ0सं0 98/1996 धारा 395/397 IPC थाना फरधान खीरी


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*

1. उ0नि0 श्री उदयभान यादव थाना फूलबेहड जनपद खीरी

2. हे0का0 इन्द्रपाल सिंह थाना फूलबेहड जनपद खीरी 

3. का0 श्याम किशुन थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर