यूपी चुनाव 2022 बांदा में 6:00 बजे तक 61.47 वोटिंग सबसे ज्यादा बांदा सदर सीट पर विधानसभा चुनाव 2022 अंतर्गत कैसा रहा जनपद बाँदा का चुनावी माहौल

 यूपी चुनाव 2022 बांदा में 6:00 बजे तक 61.47 वोटिंग सबसे ज्यादा बांदा सदर सीट पर


  विधानसभा चुनाव 2022 अंतर्गत कैसा रहा जनपद बाँदा का चुनावी माहौल



  जनपद बाँदा विधानसभा चुनाव 2022 का चौथा चरण  को सकुशल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जनपद बाँदा में आज 23 फरवरी को चारों विधानसभाओं बाँदा सदर, तिंदवारी ,बबेरू, और नरैनी, में मतदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया

     अगर मत प्रतिशत की बात करें तो नरैनी विधानसभा में 54. 64 प्रतिशत  तिंदवारी विधानसभा में 56% प्रतिशत बबेरू विधानसभा में 58.45 प्रतिशत बांदा सदर विधानसभा सीट पर 61.07 प्रतिशत मतदान हुआ अगर कुल फीसदी मे देखा जाए तो 58 फ़ीसदी मतदान पूर्ण रूप से हुआ अब सारे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में ही हो चुकी कैद जीत और हार का रिजल्ट 10 मार्च को आएगा सामने अगर पिछले चुनाव की बात की जाए तो इस बार मत प्रतिशत पिछले की तुलना में कम है अतः इस बार जनता ने पूरी तरह से मतदान नहीं किया या कोई अन्य कारण इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि बहुत से लोग तो वोट देना चाहते थे लेकिन उनके पास मतदान पर्ची ना होने के कारण काफी सारे लोगों को मायूस होकर बिना मतदान किए ही घर वापस लौटना पड़ा काफी लोग कोई बीएलओ के पास आकर सूची में अपना नाम ही देखते रह गए कुछ का नाम ही रहा गायक  जिला अधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने इसके अंतर्गत काफी सारी तैयारियां भी करवाई हर मतदान के लिए खुद रोड पर उतर कर सब को जागरुक करने का कार्य किया लोगों के लिए सेल्फी फ्लाइंग भी बनाए गए इन सब के बावजूद भी पहले की अपेक्षा मतदान प्रतिशत कम ही रहा व्यवस्थाओं की बात की जाए तो जनपद की चारों विधानसभाओं के अंतर्गत हर पोलिंग बूथ की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही और जगह-जगह पर पुलिस बल और अर्धसैनिक बल भी मौजूद रहे इससे किसी भी तरह का बवाल ना हो सारे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो चुकी है जिसका खुलासा 10 मार्च को सबके सामने आएगा