पुलिस अधीक्षक, जनपद अमरोहा श्रीमती पूनम के निर्देशन मे आज दिनांक:- 24.02.2022 को जनपद में अपराधियों के विरूद्व व अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं जनपद में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु की गयी कार्यवाही का विवरणः-
प्रेस नोट दिनांकः- 24.02.2022
पुलिस अधीक्षक, जनपद अमरोहा श्रीमती पूनम के निर्देशन मे आज दिनांक:- 24.02.2022 को जनपद में अपराधियों के विरूद्व व अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं जनपद में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु की गयी कार्यवाही का विवरणः-
थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा गाली गलौच करने,मारपीट करने,जान से मारने की धमकी देने व धारधार हथियार से जान से मारने की कोशिश करने के सम्बन्ध मे पंजीकृत अभियोग मे वांछित अभियुक्त संजय सिंह पुत्र ठेका उर्फ टेकचंद व अभियुक्ता जगवती पत्नी संजय सिंह निवासीगण ग्राम सिरसागढ़ फंड की थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
थाना डिडौली पुलिस द्वारा गौवध अधि0 मे अभियुक्त नौशाद अली पुत्र यामीन निवासी चौधरपुर थाना डिडौली जनपद अमरोहा को 01 क्विंटल गौवंश मीट, उपकरण (4 छुरे, 02 गुट्टे ) सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना डिडौली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
थाना सैदनगली पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त नेपाल पुत्र कलुवा नि0 ग्राम सोहच निचली वाली थाना सैदनगली जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर मा0 न्यायलय के समक्ष पेश किया गया ।
जनपद मे शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु जनपद पुलिस द्वारा 06 व्यक्ति का चालान धारा 151 द0प्र0सं0 में किया गया । जिसमें थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति,थाना गजरौला पुलिस द्वारा 02 व्यक्ति,थाना रजबपुर पुलिस द्वारा 02 व्यक्ति व थाना सैदनगली पुलिस द्वारा 01 व्यक्तियों के धारा 151 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत चालान किया गया ।