सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दून के युवक से धोखाधड़ी और मारपीट, महिला और उसके साथियों पर गंभीर आरोप

दून के युवक से धोखाधड़ी और मारपीट, महिला और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लखीमपुर खीरी । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक युवक के साथ धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तानुलवाला निवासी हरेंद्र सिंह चौधरी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में एक महिला रिया वर्मा और उसके कथित साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व बस यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात रिया वर्मा नाम की युवती से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद रिया ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का प्रस्ताव दिया। बाद में पता चला कि रिया पहले से शादीशुदा है और प्रार्थी को धोखा दे रही थी। इस संबंध में पूर्व में भी देहरादून में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी थी। हाल ही में 7 जून को रिया वर्मा द्वारा समझौते का बहाना बनाकर प्रार्थी को एक होटल में बुलाया गया। वहाँ पहले से मौजूद रिया के साथी दीप उर्फ शेखर वर्मा सहित 20–25 लोगों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया और मोबाइल में मौजूद साक्ष्य भी मिटा दिए गए। प्रार्थी का दा...

*रूदौली में योगी की सभा मे उमड़ा जनसैलाब सभा मे लगभग 45 से 50 हजार से ज्यादा की भीड़*

 *रूदौली में योगी की सभा मे उमड़ा जनसैलाब सभा मे लगभग 45 से 50 हजार से ज्यादा की भीड़*





रूदौली-नरौली के श्री कृष्णा आरटीएस कालेज के मैदान में विधायक व भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र यादव के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की पावन धरा पर जन्म लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस धरती पर भगवान जन्म लेते हैं। जिले का नाम अयोध्या नामकरण किया है। जनता से संवाद करते हुए कहा कि अयोध्या नाम होने से खुश है। कहा कि भगवान राम ने सूर्य वंश में जन्म लिया। सूर्य का मतलब रोशनी देना। 2017 के पहले क्या बिजली मिलती थी और 2017 के बाद बिजली देने में कोई भेदभाव नहीं होता है। ईद व मोहर्रम में बिजली आती थी होली व दिवाली में बिजली गायब हो जाती है। मोदी व यूपी के कोरोना मॉडल को दुनिया ने सराहा है। सपा बसपा सरकार होती तो वैक्सीन बाजार में बिक जाती है। राशन मिल रहा है या नहीं, कोई भेदभाव तो नहीं हो रहा। 2017 के पहले राशन कहा चला जाता था। हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरा राशन पेट मे चला जाता है। होली व दीवाली में उज्ज्वला गैस योजना धारक को फ्री में गैस सिलेंडर देने, व 

परिवहन निगम की बस में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिला को फ्री यात्रा, छात्राओं को फ्री में स्कूटी,

सामूहिक विवाह योजना में अब तक एक लाख रुपए देने की बात कही। योगी ने कहा कि पांच लाख नौजवानों को रोजगार दिया। अयोध्या में दीपोत्सव होता है, मथुरा वृंदावन की होली, देव दीपावली ,  प्रयाग राज में कुंभ चल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि सपा के एक नेता बहस करने लगे। अयोध्या में मेडिकल कालेज बना दिया। अयोध्या में एयरपोर्ट वन रहा है। 

अयोध्या काशी मथुरा वृन्दावन व विंध्यवासिनी धाम को विकसित कर रहे है। सपा ने विकास के नाम पर

कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनाया है। एक्सप्रेस हाइवे बनता है। माफियाओं की काली कमाई को जब्त कर गरीबो को राशन बांटने का काम कर रहे है। 

यह काम जारी रहना चाहिए। दमदार सरकार के लिए फिर से 300 पार सीटें चाहिए। विधायक रामचन्द्र यादव की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि

रुदौली के विकास के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। 

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के चतुर्दिक विकास का पहिया जारी रखने के लिए सभी सीटों पर कमल खिलाना है। विधायक रामचन्द्र यादव ने योगी का स्वागत करते हुए कहा कि जब जब अयोध्या की धरती पर सीएम का आगमन हुआ तब तब रुदौली को सौगात मिली है। कामाख्या भवानी के विकास का रास्ता प्रशस्त हुआ है। इस मौके पर मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,कमला शंकर पांडेय,तेज तिवारी,जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी,किशोरी लाल भारती,अखंड वीर सिंह,शिव गोविंद पांडेय,धर्मेंद्र सिंह,रविकांत तिवारी,बब्बन शुक्ला,शनि मिश्रा अंशु मिश्रा,मुकेश यादव सहित करीब 50 हजार से ज्यादा की भीड़ मौजूद रही।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम* "निवेश एवं रोजगार" थीम पर प्रशासन भव्यता से मनाएगा यूपी दिवस लखीमपुर खीरी 20 जनवरी।  शासन के निर्देश पर जनपद खीरी में "निवेश एवं रोजगार" मुख्य थीम पर 24 से 26 जनवरी की अवधि में 'उत्तर प्रदेश दिवस-2023' को समारोहपूर्वक आयोजित होगा, जिसमें सभी विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।  डीएम ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में यूपी दिवस पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित होगी। आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित होगी। संबंधित विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, जनपदों की विशिष्ट प्रतिभाओं की सफलता की कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करें।इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग/एमएसएमई, एनयूएलएम, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियाँ भी लगेगी। इस अवसर ...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...