देर रात मुर्गी फार्म में पुरानी दुश्मनी के कारण राजीव पवार के साथियों ने लगाई आग मुर्गी बच्चे सहित लाखों का सामान जलकर राख

 देर रात मुर्गी फार्म में पुरानी दुश्मनी के कारण राजीव पवार के साथियों ने लगाई आग मुर्गी बच्चे सहित लाखों का सामान जलकर राख




आफताब अहमद 

ब्यूरो बिजनौर

 जिला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अस्करीपुर में मध्य रात्रि 22/23 फरवरी को पत्रकार शुभम कुमार के मुर्गी फार्म आग लगा दी फार्म स्वामी शुभम कुमार ने मीडिया को अपने बयान में बताया है ! कि मेरा भाई विशेष कुमार एवं कृष्णा सिंह दोनों रोजाना की तरह फार्म पर सोये थे! पुरानी दुश्मनी के कारण जिंदा आदमी को जलाकर मारने की कोशिश की गई! मध्य रात्रि अचानक जैसे ही उनकी आंखें खुली तब उन्होंने पाया कि फार्म पर आग ही आग लगी हुई है! उन्होंने जब अपनी जान बचाकर बाहर आकर देखा ! तब टोकेश कुमार पुत्र छोटे सिंह एवं चंचल कुमार पुत्र रंजीत सिंह भाग रहे हैं! और उनमें एक के हाथ में माचिस और दूसरे के हाथ में जली हुई लकड़ी थी! जैसे तैसे करके ग्राम वालों की मदद से आग को बुझायी गयी! मौके पर नूरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद थी! पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोकेश कुमार पुत्र छोटे सिंह को पकड़कर थाने ले गई! बाकी आरोपी मौका देखकर फरार हो गए! फार्म स्वामी का कहना है ! कि 22 फरवरी की दोपहर से राजीव पवार इन आरोपियों को शराब पिला रहा था! यह आरोपी हर टाइम राजीव पवार के साथ ही रहते हैं! और उन्ही के कहने पर चलते हैं! इसलिए इस घटना से साफ कहा जा सकता है ! कि इस पूरी घटना को कराने में राजीव पवार का हाथ है! राजीव पवार का पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो कई अपराधिक मामलों में राजीव पवार सम्मिलित है! इस घटना का सरगना मुख्य रूप से राजीव पवार ही है! अब देखना यह है! कि बाकी आरोपियों को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती हैं !और पीड़ित को कब तक इंसाफ मिलता है!