भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का हुआ गठन

 भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का हुआ गठन




 बुलंदशहर नगर की बीसा कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक हाजी हसमुद्दीन जी के आवास पर हुई जिसमें बीसा कॉलोनी को नगर पालिका में दर्ज कराने को लेकर चर्चा की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह जी और प्रदेश संगठन मंत्री आयुष सैफी जी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया साथ में मोहम्मद रियाज खान तहसील महामंत्री जी के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए नईम तहसील सचिव, मुजम्मिल तहसील सह संयोजक सदर, वाजिद अली तहसील उपाध्यक्ष सदर, जावेद युवा नगर सचिव स्याना, शहीद युवा नगर महासचिव औरंगाबाद, मैहरूम खां ग्राम संयोजक नवादा के पद पर मनोनीत किया गया साथ में शकील अहमद जिला सचिव, मोहम्मद आरिफ बिसा कॉलोनी महामंत्री, कयूम वार्ड अध्यक्ष, मोहम्मद दानिश वार्ड नो उपाध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें आचार संहिता के बाद जल्द से जल्द इस कॉलोनी को नगर पालिका में दर्ज कराने को लेकर चर्चा करते हुए 15 मार्च को महापंचायत करने का ऐलान किया



पश्चिमी उत्तर-प्रदेश प्रभारी सत्यवीर यादव