केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के 20 करोड़ कर्मचारी 2 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में हड़ताल के पहले दिन साथी अतुल कुमार मेहरोत्रा (जिला मंत्री, उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन) के नेतृत्व में इंडियन बैंक मण्डलीय कार्यालय कचहरी रोड के समक्ष पूरे जिले की दूर-दूर की शाखाओं से आये सभी बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल रहे और लगभग सभी बैंकों में कामकाज ठप रहा।
प्रेस विज्ञप्ति

इस हड़ताल में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एंड सेल्स के कर्मचारियों और रिटायरीज यूनियन के साथियों ने भी बैंक कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाग लिया। संगठन के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की नीतियों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई और सरकार की मंशा से सभी को अवगत कराया गया। हड़ताल में इंडियन बैंक से नीलम, पूनम, राधा, सेंट्रल बैंक से नीरज, यूनियन बैंक से शाश्वत, केनरा बैंक से शशांक, अजीत, पी एन बी से ऋषि गिरि, विक्रम, सौरभ, जिला सहकारी बैंक से राजीव मिश्रा, मेडिकल एसोसिएशन से सचिन, विवेक, पंजाब एंड सिंध बैंक से सरदूल सिंह, रिटायरीज यूनियन से जे जे टंडन, लक्ष्मी धवन आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
*प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं*
1. निजीकरण बंद करो
2. पुरानी पेंशन लागू करो, NPS बंद करो
3. जमा राशि पर ब्याज दरों में बढोत्तरी
4. पाँच दिवसीय बैंकिंग
5. LIC और बैंकिंग में महँगाई भत्ते की विसंगति
6. नई श्रम संहिताओं को रद्द किया जाए
7. ठेका कामगारों को नियमित करना
8. वैधानिक न्यूनतम वेतन
9. अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को बीमा सुरक्षा
10. कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सार्वजनिक निवेश बढ़ाएं
हड़ताल कल दिनाँक 29 मार्च 2022 को भी जारी रहेगी।
अतुल मेहरोत्रा
जिला सचिव
उ प्र बैंक एम्प्लाईज यूनियन लखीमपुर