*बांदा : गर्मी बढ़ने के साथ जनपद में पेयजल समस्या भी बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन ने विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं। कंट्रोल रूम में आई शिकायतों का 24 घंटे के अंदर निस्तारण होगा।*

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या ने बताया कि जिला विकास अधिकारी कार्यालय में कक्ष संख्या आठ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जनपद में पेयजल संबंधी समस्या के लिए ग्रामीण कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 05192-224788 में जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारी देवेंद्र प्रजापति (जेई जल निगम) तथा सहायक कर्मचारी बालेंद्र (डीसी-सोशल आडिट) को नामित किया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम में सुबह छह से दो बजे तक लिपिक रामकिशोर (मोबाइल नंबर-9695417140) बैठेंगे। दो से रात दस बजे तक लिपिक रईस अहमद (8840276448) बैठेंगे। जबकि रात दस बजे से सुबह छह बजे तक राजेंद्र कुमार लिपिक (9559087346)बैठेंगे। सीडीओ ने नोडल और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है। कहा कि लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर