गॉड्स ग्रेस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
सम्भल-नगर के गॉड्स ग्रेस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमे छात्र- छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि किंग सऊद विश्वविद्यालय,सऊदी अरबिया के पूर्व प्रोफेसर डॉ सैफुल अज़ीम ने फीता काटकर की। समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्हें कोविड 19 के दौरान लोकडाउन के कारण हुए शिक्षा के नुकसान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वभर में शैक्षिक संस्थान प्रभावित हुए जिसका असर भारतवर्ष मे भी देखा गया। ऐसी स्थिति से एक बार फिर देशभर की शैक्षिक संस्थाएं पुनः उभरकर इस हानि को पूरा करने हेतु तत्पर हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आये विशिष्ट अतिथि डॉ रज़ा अब्बास ने हर परिस्थिति में शिक्षा की मशाल को जलाए रखने पर बल दिया। वही से आये अन्य विशिष्ट अतिथि डॉ तबरेज आलम ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ही अहमद नवाज़ ने स्कूल शिक्षा रूपी प्रकाश से अज्ञानता के अंधेरे को दूर करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य शाह आलम रौनक़ ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
वार्षिक समारोह मे स्कूली बच्चों ने विभिन्न शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत विभिन्न कक्षाओं में विशिष्ट श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपस्थित अतिथिगण ने पुरस्कृत किया। अंत मे स्कूल के प्रबंध निदेशक फरहत खान ने शीघ्र ही सीबीएसई दिल्ली से कक्षा इंटर तक मान्यता कराए जाने की घोषणा की। उन्होंने वार्षिकोत्सव में आये सभी अतिथिगण का शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति से मोहसिन खान ,नोहसिन खान प्रधानाचार्य शाह आलम रौनक़, शफ़ीक़ बरकाती,शाह हुसैन आरिफ,मुहम्मद शारिक जीलानी, नाजिर खान,मीना मेम बदर जमाल साहिल, मसूद फारूकी,वजाहत हुसैन,सलमान खान,जकिया फरीदी,मोहम्मद असद,शालिनी शर्मा,बुशरा फात्मा,सिदरा रशीद आदि रहे।
समारोह की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक फरहत खान एवं संचालन एमन सारिया और ज़मज़मा रिज़वान ने संयुक्त रूप से किया।
अंत में सभी अतिथियों स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर फरहत खान और प्रिंसिपल शाह आलम रौनक ने आभार प्रकट किया
जिला प्रभारी अवधेश कुमार की
रिपोर्ट
