*थाना फरधान पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त सतपाल पुत्र पतिराखन को गिरफ्तार किया गया*

 *प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 31.03.2022*


*थाना फरधान पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त सतपाल पुत्र पतिराखन को गिरफ्तार किया गया*



पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31.03.22 को थाना फरधान पुलिस द्वारा अभियुक्त सतपाल पुत्र पतिराखन को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना फरधान पर मु0अ0सं0 116/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

सतपाल पुत्र पतिराखन नि0 ओदरहना थाना फरधान जनपद खीरी


*बरामदगी-*

01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर

01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर