बैंक, LIC यूनियंस की 28, 29 मार्च 2022 को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल

 बैंक, LIC यूनियंस की 28, 29 मार्च 2022 को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल 


            श्रम संगठनों की विभिन्न मांगों के समर्थन व सरकार के द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों के निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के विभिन्न बैंकों, LIC भवन, बीमा कंपनियों के सामनें धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में, उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन, LIC की एम्प्लाइज यूनियन व अन्य संगठनों के यूनियंस शामिल होंगे। प्रमुख मांगो में

1. बैंको के निजीकरण के सारे प्रयास तत्काल प्रभाव से बंद किये जायें।

2. नई पेंशन की जगह मंहगाई भत्ते पर आधारित पुरानी पेंशन को लगाया जाय।

3. आउटसोर्सिंग को बंद किया जाय।

4. बैंको में पर्याप्त भर्तियाँ की जायँ।

5. सभी अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जाय।


उक्त आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन के जिला मंत्री व इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहायक महामंत्री रावेन्द्र कुमार शुक्ला ने हड़ताल की पूर्व संध्या में तैयारियों के लिये की गई पदाधिकारियों की बैठक के बाद दी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर