सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

सांसद जी ने अमृत सरोवरों को जीवंत करने के कार्य का किया शुभारंभ

 सांसद जी ने अमृत सरोवरों को जीवंत करने के कार्य का  किया शुभारंभ



पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत व गिरते हुये जलस्तर को समृद्व करने के लिये जनपद में 75 अमृत सरोवरों को किया जायेगा जीवंत।

बूढ़ी गंगा की तर्ज पर नीम नदी के जीर्णोद्धार के कार्य का भी हुआ शुभारम्भ  


कासगंज: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद कासगंज में 75 अमृत सरोवर बनाये जाने के कार्य का शुभारंभ आज सांसद श्री राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने विकास खण्ड अमांपुर के ग्राम रेखपुर तथा विकास खण्ड कासगंज के ग्राम बिरसुआ से किया ।

        पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत व गिरते हुये जलस्तर को समृद्ध करने के लिये जनपद में 75 अमृत सरोवरों को मनरेगा के माध्यम से जीवंत किया जायेगा। उक्त कार्य का शुभारम्भ विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह की सोलंकी, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की मौजूदगी  में आज सांसद जी ने ग्राम रेखपुर व बिरसुआ में अमृत सरोवर बनाये जाने की पहल की।

         इस अवसर पर सांसद जी ने कहा कि मानव जीवन का आधार जल है। लेकिन धीरे-धीरे कर के जलस्तर कम होता जा रहा है। अतः जल स्तर को सामान्य बनाये रखने के लिये जिले में पूर्व मंें बने हुये तालाबों की सफाई भी कराई जाये और यह प्रयास करें कि यह कार्य बरसात से पूर्व पूर्ण करा लिया जाये। गांवों में जल निकासी का पानी भी तालाबों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाये। जिससे जनपद का भूगर्भ जल का सरंक्षण व संवर्द्धन हो सके।

    इसी क्रम में आज बूढ़ी गंगा की तर्ज पर नीम नदी के जीर्णोद्धार के कार्य का भी शुभारम्भ सांसद श्री राजू भैया ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान करके किया।

   जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि जल संवर्द्धन की दृष्टि से तालाबो के जीर्णोद्धार के कार्य का आज शुभारम्भ किया गया है जल संचयन हेतु समस्त ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है। जिले में 75 तालाब बनायें जायेंगें। जो तालाब सूख गये हैं उन्हें भी जीवंत किया जायेगा साथ ही नीम नदी के जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया जायेगा।

----------

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...