सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अधिकारी विद्यालयों को गोद लेकर सुधारें शिक्षण व्यवस्था-जिलाधिकारी

 अधिकारी विद्यालयों को गोद लेकर सुधारें शिक्षण व्यवस्था-जिलाधिकारी

कैम्प लगाकर 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कराया जाये वैक्सीनेशन।


कासगंजः जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मिशन प्रेरणा की बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में संचालित आपरेशन कायाकल्प के 19 मानकों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये कहा कि यदि किन्हीं कारणों से अभी भी कोई कार्य अधूरे छूट गये हैं तो इन अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करा लिया जाये। गोद लिये गये विद्यालयों में पूरी गंभीरता के साथ कार्य कराया जाये। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था तथा अन्य कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिये सभी राजपत्रित अधिकारी विद्यालयों को गोद लेकर उन विद्यालयों की व्यवस्थाओं व शिक्षण कार्य में सुधार लाने की जिम्मेदारी निभायें।  

         विकास खण्ड सिढ़पुरा में आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में अधूरे कार्यों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि 15 दिन के अंदर अवशेष कार्यों को पूरा कराना सुनिश्चित करें। विकास खण्ड पटियाली, कासगंज और सोरों के विद्यालयों की समीक्षा अगले सप्ताह तत्पश्चात शेष विद्यालयों के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में विभाग द्वारा 100 दिन की कार्य योजना प्रस्तुत की गई।

         जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि बच्चों को कोरोना की घातक बीमारी से बचाने के लिये 12 से 14 आयु वर्ष के बच्चों का कैम्प लगाकर कोविड वैक्सीनेशन कराया जाये, 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों की वैक्सीनेशन की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। इसपर विशेष ध्यान दें और जिन बच्चों का अभी तक वैक्सीन नहीं हुआ उनका वैक्सीनेशन अवश्य कराया जाये।

         बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, डीपीआरओ, एआरटीओ, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी व ईओ उपस्थित रहे।

--------------


 

                  

मॉटीकला कारीगरों को मिलेंगे टूल किट्स एवं पावर चलित चाक।

कासगंज: मॉटीकला टूल किट्स वितरण योजना के अंतर्गत मॉटीकला के आधुनिक उपकरण संचालन हेतु प्रशिक्षण उपरांत 18 से 55 वर्ष के सम्बन्धित तहसीलदार द्वारा सत्यापित सूची में सम्मिलित माटीकला एवं माटी शिल्पकला के अनुभवी परंपरागत कारीगर शिक्षित बेरोजगार तथा वर्तमान में माटीकला का कार्य कर रहे उद्यमियों को माटीकला टूल्स किट्स तथा पावर चलित चाक का वितरण किया जाना है।

         उक्त जानकारी देते हुये जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र आवश्यक प्रपत्रों सहित 08 मई 2022 तक विकास भवन स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय कासगंज में जमा कर दें।



14 से 23 मई तक होंगी उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षायें।

कासगंज: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने बताया कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेण्डरी, सीनियर सेकेण्डरी, कामिल एवं फाजिल परीक्षायें 14 मई से 23 मई 2022 तक सम्पन्न होंगी। सेकेण्डरी की परीक्षायें प्रथम पाली मंे प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तथा सीनियर सेकेण्डरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षायें द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे के मध्य होंगी।

         रजिस्ट्रार/निरीक्षक एस0एन0 पाण्डेय ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु समय सारिणी परिषद के मदरसा पोर्टल पर भी उपलब्ध है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...