थाना मसौली पर महिला हेल्प डेस्क के नवीन कक्ष का उद्घाटन कर महिलाओं/बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया


थाना मसौली पर महिला हेल्प डेस्क के नवीन कक्ष का उद्घाटन कर महिलाओं/बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया



                   आज दिनांक 28.04.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की उपस्थिति में थाना मसौली पर महिला हेल्प डेस्क के नवीन कक्ष का छोटी बच्ची द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा मिशन-शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता, नारी स्वावलम्बन) के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं/हेल्पलाइन नम्बरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ सेवा), साइबर अपराध व उसके बचाव के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को पेन व कॉपी वितरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक मसौली, उच्च माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिकागण एवं सी0एच0सी0 बड़ागांव की महिला चिकित्सक उपस्थित रहीं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर