बिग ब्रेकिंग न्यूज़
*खनन माफिया ने ट्रैक्टर से बाइक सवार को रौंदा, मौत*
संपादक जितेंद्र कुमार कश्यप के साथ बरेली मंडल प्रभारी नीतू कश्यप की विशेष रिपोर्ट
शाहजहांपुर जिले में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
जिले का थाना सिधौली खनन का हब बना हुआ है।
थाना सिधौली क्षेत्र मैं लगे तमाम भट्टा स्वामियों द्वारा अवैध तरीके से खनन कराया जाता है जिसमें रॉयल्टी के नाम पर 1य2 गाटा संख्या चढ़ाकर पूरे वर्ष क्षेत्र में उपजाऊ जमीन को तालाब में तब्दील कर रहे हैं। थाना सिधौली क्षेत्र में कुछ ऐसे भी भट्टा संचालित हो रहे हैं जिनके पास प्रदूषण विभाग की एनओसी तक नहीं है। यह पूरा खेल पुलिस की मिलीभगत से रात हो या दिन में धड़ल्ले से हो रहा है।
पुलिस और नेताओं की मिलीभगत के चलते खनन माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें अब किसी का डर नहीं रह गया है। खनन माफिया खुलेआम दिनदहाड़े मिट्टी बा बालू का खनन बगैर किसी डर के धड़ल्ले से कर रहे हैं।
अगर बात खनन विभाग या जिला प्रशासन पुलिस विभाग की की जाए तो इनकी सुस्ती इस प्रकार रहती है कि खनन माफिया अब राह चलते लोगों को अपनी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचलकर मार दे रहे हैं। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर जिले का है। यहां थाना सिधौली क्षेत्र के गांव महाऊ दुर्ग के रहने वाले लाल बहादुर को आज सुबह खनन माफिया ने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। बाइक पर सवार लाल बहादुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खनन माफिया द्वारा दिनदहाड़े बाइक सवार को कुचल देने की सूचना पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कांटा और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया पुलिस से मिले हुए हैं जिसके चलते शिकायत के बाद भी पुलिस खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है। फिलहाल थाना सिधौली पुलिस ने खनन माफिया की ट्रैक्टर ट्रॉली थाने में खड़ी करा ली है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
