जरगवां रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर खादर में रात्रि में खनन माफियाओं द्वारा चोरी से बालू भरने की सूचना पर बीती रात 11:00 बजे डिबाई उप जिला अधिकारी गजेंद्र सिंह के गोकुल पुर खादर में पहुंचते ही बालू खनन माफियाओं भाग खड़े
हुए कुछ खाली ट्रैक्टर चालक अपने-अपने ट्रैक्टरों को भगा ले गए दूसरी तरफ बालू से लदे खड़े पांच ट्रैक्टर ट्राली उप जिला अधिकारी में अपने कब्जे में लेकर रामघाट थाने लाकर थाना पुलिस के सपोर्ट कर दिए l रात्रि में पहुंचे उप जिला अधिकारी द्वारा बालू खनन माफिया में हड़कंप मच गया है इसके बावजूद भी खनन माफिया शासन प्रशासन को धता बताकर चोरी-छिपे बालू खनन करने पर उतारू हो जाते हैं l उप जिला अधिकारी गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गोकुल पुर खादर में अवैध रूप से बालू खनन की सूचना पर मेरे द्वारा रात्रि 11:00 बजे खनन पर पहुंचने पर खनन माफिया भाग खड़े हुए कोई भी खनन माफिया खनन के पट्टे के कागज लेकर नहीं आया मौके पर मौजूद बालू से भरे पांच ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर रामघाट थाने में ट्रैक्टरों को सीज करा दिया गया है l इससे पूर्व भी उप जिलाधिकारी द्वारा एक ट्रैक्टर ट्राली एक जेसीबी मशीन पकड़ कर बालू ठेकेदार महेश के खिलाफ ₹285000 का जुर्माना लगाकर खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है l लगातार प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद भी खनन माफिया बालू खनन चोरी-छिपे करने से बाज नहीं आ रहे हैं l दूसरी तरफ उप जिला अधिकारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध रूप से बालू खनन नहीं होने दिया जाएगा चाहे खनन माफिया कितना भी ताकतवर क्यों ना हो l बालू पटदार ही नियम अनुसार ही बालू बेच सकेंगे गैर कानूनी तरीके से बालू खनन नहीं होने दिया जाएगा l
