गैपुरा महोखर के विद्यालय और पंचायत भवन में ताला तोड़ कर चोरों ने किया माल साफ
मिर्जापुर
गौपुरा मिर्जापुर के विंध्याचल थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महोखर और पंचायत भवन महोखर का ताला तोड़कर सक्रिय चोरों ने माल साफ कर दिया। बता दे प्रतिदिन की भांति विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विद्यालय को बंद कर चली गई थी 23 जून की मध्य रात्रि को सक्रिय चोरों ने विद्यालय के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर जाकर शराब पीकर रोटी, अंडा आदि खाकर 5 दरवाजा का ताला तोड़ डाले। जिसमे 2 छत पंखा और रसोईघर का ताला तोड़कर लगभग 5000 का एम डी एम का सामान उठा ले गए।
वही पंचायत भवन महोखर में ताला तोड़कर प्रिंटिंग मसीन, एक बैटरी चुरा ले गए।साक्ष्य मिटाने के लिए सी सी टी वी का तार भी तोड़ दिए। इस पूरे घटना क्रम में लगभग 3से 4 घंटे लगा होगा। मुख्य मार्ग के बगल इतनी बड़ी घटना पुलिस की निष्क्रियता साबित कर रही है।
हालांकि पुलिस जांच में जुट गई है।चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा मय फोर्स पहुंचे।खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर निरीक्षण किए। लगभग कई जगह चोरी की घटना देखी जा रही है। ग्राम प्रधान महोखर किरन पांडे और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालिनी कुमारी लिखित रूप से खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, थाना प्रभारी विंध्याचल को मामले से अवगत करा दिया है। चोरी किए गए सामग्री और चोरों को पकड़ने की अति शीघ्र मांग किया है। ग्राम प्रधान किरन पांडे, संगम पांडे, सर्वेश चंद्र पांडे, सफाई कर्मी रीता आदि लोग मौजूद रहे।
